Ghansyam Sharma / Thu, Oct 30, 2025 / Post views : 181
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने गुरुवार को अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एनसीसी मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी से मैदान खचाखच भरा रहा। धरना उपरांत महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
महिलाओं ने बताया कि वे वर्षों से मिशन के अंतर्गत कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें न तो पर्याप्त मानदेय मिल रहा है और न ही आवश्यक संसाधन। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
महिलाओं की प्रमुख मांगे —
वर्तमान ₹1910 प्रतिमाह मानदेय अत्यंत कम है, इसे सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाया जाए। मानदेय छत्तीसगढ़ शासन न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुरूप दिया जाए। लोकोस, VPRP एवं लक्षपति दीदी के ऑनलाइन कार्यों का बकाया भुगतान तत्काल किया जाए। सभी कैडरों को मोबाइल प्रदान किया जाए तथा नेट खर्च, दैनिक भत्ता व यात्रा भत्ता दिया जाए। मानदेय प्रतिमाह नियमित रूप से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाए। कार्यरत सभी महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाए। सेवाओं का नियमितीकरण किया जाए।
शासन स्तर पर समस्याओं के निराकरण हेतु स्थायी तंत्र गठित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन