Fri, 23 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: संवेदना अंतर्गत मानसिक रोगियों के ईलाज हेतु साईकेट्रिस्ट की होगी नियुक्ति

Ghansyam Sharma / Wed, Jul 6, 2022 / Post views : 144

Share:

कोंडागांव पत्रिका लुक।
बुधवार को कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने संवेदना कार्यक्रम एवं कोंडानार टूरिज्म पर विस्तृत चर्चा की। जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम संवेदना कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए जिले के अंतर्गत कार्यरत् जिला मानसिक स्वास्थ्य के दल एवं शांति फाउण्डेशन के सदस्यों से कार्यों की जानकारी ली। जिसमें दल द्वारा साईकेट्रिस्ट की कमी की जानकारी मिलने पर तुरंत साईकेट्रिस्ट की नियुक्ति करने के निर्देश दिये साथ ही नियुक्ति तक निमहांस के चिकित्सकों से अथवा अन्य निजी चिकित्सकों को टेली मेडिसिन के माध्यम से जोड़कर मरीजों के उपचार हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य के दल को मरीजों की उपचार के पूर्व एवं बाद स्थिति की जांच हेतु लगातार मॉनिटरिंग एवं विशेष जांच कराने को कहा।  जिला मुख्यालय में संचालित हॉफ वे होम संस्था के संचालक शांति फाउण्डेशन के सदस्यों ने भी इस बैठक में भाग लिया। जहां उन्होंने बताया कि नवम्बर से अब तक 112 मरीजों को हॉफ वे होम द्वारा सेवाएं दी गई है। जिसमें सेंदरी स्थित मानसिक अस्पताल में भर्ती के पूर्व एवं बाद मरीजों को सेवाएं प्रदान की जाती है। कलेक्टर ने हॉफ वे होम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में मानसिक रोगियों के संबंध में स्वास्थ विभाग के साथ मिलकर सर्वे द्वारा ऐसे क्षेत्र जहां मानसिक रोगियों की संख्या अधिक प्राप्त हो रही है, उनका चिन्हांकन कर वहां मानसिक रोग के फैलने के संभावित कारणों जैसे अत्यधिक मद्यपान, नशे, अंधविश्वासों आदि का पता लगायें ताकि प्रशासन द्वारा समय पर उन कारणों पर नियंत्रण हेतु कार्ययोजना तैयार कर कारणों के उन्मूलन हेतु प्रयास किये जा सकें। अब मरीजों के उपचार के साथ उनके मानसिक बीमारियों से ग्रसित होने के कारणों के उन्मूलन पर भी ध्यान केंद्रीत किया जायेगा। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र गावरे, डीडी समाज कल्याण ललिता लकड़ा, सीएमएचओ डॉ0 टीआर कुंवर, हॉफ वे होम से यतिन्द्र सलाम, वीपी शर्मा, अजय सोनी उपस्थित रहे।

पर्यटन क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का होगा विकास
मावा कोंडानार पर्यटन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में इन सभी संभावनाओं को हकीकत में लाने हेतु पर्यटन क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। इसके लिए पर्यटन क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं जैसे शौचालय, पेयजल, संकेतक बोर्ड, सड़कों को जल्द से जल्द विकसित करना होगा। इसके लिए सभी विभागों को समन्वयित प्रयास करना होगा। उन्होंने टाटामारी में साहसिक खेलों जैसे जिपलाईन, आर्चरी आदि को स्थाई रूप से स्थापित कर बारहों महीने संचालित करने तथा टाटामारी में आगामी सभी निर्माणों को कांक्रिट संरचनाओं के स्थान पर प्राकृतिक सौंदर्य से निर्मित एवं सुसज्जित करने को कहा। लिंगो देव पथ को क्षेत्र के लोगों एवं पर्यटन हेतु मील का पत्थर बताते हुए उन्होंने इसके अधूरे सड़कों को पूर्ण कर पर्यटन क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण हेतु निर्देश दिये।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement