Ghansyam Sharma / Sun, Feb 11, 2024 / Post views : 185
फरसगांव। पत्रिका लुक ( जीतू साहू)
अखिल भारतीय हल्बा समाज 32 गढ़ बड़ेडोंगर पाली का विकासखंड फरसगांव के ग्राम हिर्री में सामाजिक जागरूकता भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के फैली बुराइयों जैसे नशा से लोगों को दूर रहने पर जोर दिया गय साथ ही युवक यूवतीयों को समाज के प्रति जागरूक रहने के साथ ही शिक्षा से जुड़कर सामाजिक संस्कृति को समझने एवं समाज से जुड़कर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया। समाज के जनप्रतिनिधियों के द्वारा नशा मुक्त करने प्रेरित किया गया ओर समाज के लोगों को शिक्षित बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज की संस्कृति को सहेजकर रखने की बात कही। इस कार्यक्रम में 32 गढ़ हल्बा समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र चनाप, सचिव राम सिंह प्रधान, नकुल नायक, शिवलाल नायक, सोमसिंग भोयर, उदय समरथ, डिसेन धानाज, देवनाथ, शिसकुमारी चनाप, मुरलीधर एवं बड़ी संख्या में समाज लोग मौजूद थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी का विशेष योगदान रहा।
( जीतू साहू)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन