Ghansyam Sharma / Sun, Apr 19, 2026 / Post views : 81
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
ग्राम माकड़ी में 18 अप्रैल शनिवार को जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लता उसेण्डी उपस्थित रहीं।
शिविर में विधायक ने लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें शासकीय महाविद्यालय, पुल-पुलिया, छात्रावास एवं अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। उन्होंने स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
शिविर में 57 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 27 हितग्राहियों को आवास की चाबी दी गई। विभिन्न विभागों द्वारा राशन कार्ड, पेंशन, बीज, पोषण किट, आयुष्मान कार्ड और अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन