Ghansyam Sharma / Thu, May 14, 2026 / Post views : 71
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गुरुवार को मर्दापाल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 50 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।
कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। वन मंत्री ने कहा कि सरकार बेटियों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 35-35 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इस दौरान बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन