Tue, 25 Aug 2026
Breaking News
प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल |

देवगुड़ी निर्माण के दौरान हादसा, मजदूर की मौत : इंजीनियर की अनुपस्थिति पर उठे सवाल,सेटरिंग मालवा में दबकर मौत

Ghansyam Sharma / Fri, Apr 10, 2026 / Post views : 219

Share:

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत कोंगरा में देवगुड़ी निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली कोंडागांव थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कोंगरा में सीएसआर मद से लगभग 5 लाख रुपये की लागत से देवगुड़ी का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण के दौरान कच्ची सेंटरिंग कर ढलाई की गई थी। सेंटरिंग खोलने के बाद अचानक मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत अरण्डी निवासी दुर्योधन ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

ग्राम पंचायत कोंगरा के सचिव विश्वनाथ देवांगन ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी शाम को मिली। उनके अनुसार, मजदूर सीढ़ी से चढ़कर सफाई कर रहा था, तभी गिरने से उसकी मौत हुई। वहीं सरपंच सोनाधर नेताम ने बताया कि निर्माण कार्य ठेके पर दिया गया था और घटना की सही वजह स्पष्ट नहीं है।

निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री के अनुसार सेंटरिंग पर्याप्त मजबूत नहीं थी और देसी जुगाड़ से ढलाई की गई थी। करीब 17 दिन बाद सेंटरिंग हटाई गई, जिसके बाद हादसा हुआ।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सेंटरिंग खोलने के बाद कच्ची संरचना और उस पर डाली गई मिट्टी-रेत हटाने के दौरान अचानक मलबा मजदूर पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान संबंधित इंजीनियर की मौके पर मौजूदगी आवश्यक होती है, ताकि गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। लेकिन कथित लापरवाही और निगरानी की कमी के चलते यह हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की जान चली गई।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच जारी है और वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement