Ghansyam Sharma / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 446
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
उपडाकघर कोंडागांव में सोमवार को डाक जीवन बीमा (PLI) के अंतर्गत मृतक बीमाधारक स्वर्गीय नोहरू राम नेताम (शिक्षक, मालाकोट) के नामांकित लाभार्थी को मृत्यु दावा राशि का भुगतान किया गया। स्वर्गीय नेताम का आकस्मिक निधन 1 जनवरी 2026 को हो गया था।
उनकी पत्नी श्रीमती धनई नेताम को ₹4,16,400 की दावा राशि प्रदान की गई। यह भुगतान उपडाकपाल एस.एल. गोटी सहित डाक विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
गौरतलब है कि स्वर्गीय नेताम ने वर्ष 2018 में ₹3 लाख का डाक जीवन बीमा कराया था। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय पर दावा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया।
उपडाकपाल ने डाक जीवन बीमा की उपयोगिता बताते हुए कहा कि यह योजना कठिन समय में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करती है। उन्होंने नागरिकों से इस योजना से जुड़ने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन