Ghansyam Sharma / Fri, Jan 5, 2024 / Post views : 164
रायपुर। पत्रिका लुक
रायपुर पुलिस द्वारा थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत डिडवानिया रेसिडेंसी हाईवे रोड पास लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी मनीष रोचलानी को गिरफ्तार किया गया ! घटना में संलिप्त आरोपी मनीष रोचलानी एवं उत्तम रोचलानी रिश्ते में सगे भाई है। प्रकरण में आरोपी मनीष रोचलानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की सोने के जेवरात एवं मोबाईल फोन जप्त किया गया है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 5 लाख रूपये है। प्रकरण में संलिप्त आरोपी उत्तम रोचलानी फरार है, जिसकी पतासाजी पुलिस कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 515/23 धारा 394, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं। आरोपी को न्यायिक विरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन