Sun, 18 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: कटारा ने ली बैठक : प्रदेश में कम साक्षरता दर वाले पिछड़े जिलों को शत प्रतिशत साक्षर बनाएं

Ghansyam Sharma / Tue, Feb 13, 2024 / Post views : 201

Share:

राज्य साक्षरता मिशन की राज्य स्तरीय ऑनलाइन बैठक

रायपुर। पत्रिका लुक

राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (एससीईआरटी) व राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक राजेंद्र कुमार कटारा ने कहा की नीति आयोग द्वारा निर्धारित आकांक्षी जिलों और प्रदेश में कम साक्षरता दर वाले पिछड़े जिलों को हमें शत प्रतिशत साक्षर बनाने की दिशा में कार्य करना है। इसके लिए भारत सरकार के उल्लास एप में सर्वे का कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐसे स्कूलों व कॉलेज के विद्यार्थी गांव में रहने वाले पढ़े-लिखे सदस्य रिटायर्ड पर्सन जो अपने आसपास के असाक्षरों को साक्षर करना चाहते हैं, उन्हें इस कार्य के लिए अभी प्रेरित किया जाए। इस संबंध में तत्काल उल्लास केन्द्रों में शिक्षार्थियों के अध्ययन का कार्य प्रारंभ करें। श्री कटारा ने कहा कि पूर्व में जिन्हें सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें 17 मार्च को आयोजित राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान में शामिल करना है। वे आज राज्य स्तरीय ऑनलाइन बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में प्रदेश के 33 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी डाइट के प्रिंसिपल व जिला साक्षरता मिशन के जिला परियोजना अधिकारी शामिल थे। संचालक कटारा कटारा ने कहा कि जिला साक्षरता मिशन का पुनर्गठन करते हुए कलेक्टर की अध्यक्षता में शीघ्र ही बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल एक इकाई के रूप में कार्य करेगी, जहां सामाजिक चेतना केंद्र अथवा उल्लास केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। इन उल्लास केन्द्रो को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा, ताकि शिक्षार्थी वहां नियमित रूप से आकर अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकें। कटारा ने कहा कि इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक स्तर पर सकारात्मक सोच के साथ मिशन में मोड में काम करने वाले व्यक्तियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। पांच से दस असाक्षरो को पढ़ने के लिए स्वयं सेवी शिक्षक का चिन्हांकन कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षण के लिए एनसीईआरटी नई दिल्ली से प्रशिक्षक भी रायपुर आमंत्रित किए जाएंगे।  संचालक कटारा कटारा ने कहा कि प्रौढ़ शिक्षा ’अब सबके लिए शिक्षा’ के नाम से जाना जाएगा। साक्षर करने के लिए विशेष रणनीति अपनायी जाएगी, जिसमें आसपास की वस्तुओं के उदाहरण को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे व्यक्ति अक्षर ज्ञान एवं शब्द ज्ञान प्राप्त कर सके। प्रदेश में उल्लास कार्यक्रम के लिए वातावरण का निर्माण भी करेंगे। इसके लिए वर्ष में दो बार सितंबर और मार्च माह में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक डाइट एकेडमिक रूप से कार्य और मॉनिटरिंग करेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्वीकृत नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के लिए एक कार्य योजना राज्य शासन को प्रस्तुत की जा रही है। ऑनलाइन कक्षा की बजाय ऑफलाइन कक्षाओं पर जोर दिया जाएगा। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सहायक संचालक एवं नोडल अधिकारी ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्य के संबंध में बताया की नई दिल्ली में आयोजित उल्लास मेले में बहुत कुछ सीखने को मिला है। राज्यों के नवाचारी कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ में लागू किए जाने के लिए साक्षरता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले राज्य व जिलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। इस अवसर पर सहायक संचालक दिनेश कुमार टाक एवं एससीईआरटी के राज्य साक्षरता केंद्र के प्रकोष्ठ प्रभारी डेकेश्वर प्रसाद वर्मा भी उपस्थित थे।

सोत्रcgpro

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement