Sun, 11 Oct 2026
Breaking News
भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण |

: <em>कांग्रेस जैसी भूखी-भ्रष्ट सरकार देश के राजनीतिक इतिहास में कभी नहीं देखी - राजनाथ सिंह</em>

Ghansyam Sharma / Sat, Nov 11, 2023 / Post views : 189

Share:

पहले चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है

कांग्रेस सरकार के संरक्षण में पाँच सालों से महादेव एप के जरिए सट्टा का धंधा चल रहा है

कांग्रेस राज में मानव तस्करी बहुत बढ़ी है

कांग्रेस न अच्छी सरकार दे पाई, न विकास के काम भूपेश सरकार ने किए, फिर भी कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम ही हीरो हैं

रायपुर/सीतापुर। पत्रिका लुक

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान सम्पन्न हुआ है और सभी सर्वेक्षण एजेंसियाँ यह दावा कर रही हैं कि पहले चरण के मतदान में सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी है। यह अच्छी शुरुआत है और सभी मतदान के दूसरे चरण में इस शुरुआत को एक ऐतिहासिक परिणाम में बदलने का संकल्प लेना है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार और भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है? 'तीस टक्का भूपेश कक्का' के राज में 30 टक्का तो सीधे-सीदे 'ऊपर' जा रहा है, और नीचे जिसको जहाँ जितना मिलता है, वह केवल खाता है। ऐसी भूखी-भ्रष्ट सरकार देश के राजनीतिक इतिहास में कभी नहीं देखी गई। इसे उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। रक्षा मंत्री श्री सिंह ने शनिवार को सरगुजा संभाग के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाँच सालों से महादेव एप के जरिए सट्टा का धंधा चल रहा है। लगता है, महादेव जी ने तय कर लिया है कि इस भ्रष्ट सरकार को यहाँ से जाना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी की साफ-सुथरी सरकार आनी चाहिए। यहाँ जो घोटाले हुए हैं, उसकी जाँच हो रही है। कुछ दिनों में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। चाहे छत्तीसगढ़ का भ्रष्टाचारी हो, चाहे देश में कहीं का भी भ्रष्टाचारी हो, आरोप सिद्ध होने पर भाजपा की सरकार उसे माफ नहीं करेगी, उसे जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि 25 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था। छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल क्षेत्र है। 15 वर्षों तक यहाँ भाजपा की सरकार रही है। डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। लेकिन 2018 में कांग्रेस की सरकार आई और उसके बाद प्रदेश की जनता ने देखा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई। अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। अनेक गरीब परिवार की बेटियाँ गायब हो गईं। श्री सिंह ने कहा कि ऐसे अनेक मुद्दे हैं, जिनके मद्देनजर छत्तीसगढ़ की सत्ता से कांग्रेस को खदेड़ देने की जरूरत है। मानव तस्करी के साथ-साथ नशे का कारोबार भी यहाँ तेजी से बढ़ा है। आम छत्तीसगढ़िया आज हर तरफ खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सम्पदा की कोई कमी नहीं है। यहाँ के लोग परिश्रमी हैं लेकिन यहाँ उद्योग धंधे नहीं हैं, कारोबार पनप नहीं रहा है। एक ऐसी स्थिति प्रदेश में निर्मित हो गई है कि मजबूरी में यहा के लोगों को कमाने-खाने के लिए पलायन करना पड़ता है। श्री सिंह ने कहा कि अटलजी ने छत्तीसगढ़ के लिए जो सपना संजोया था, वही सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी है। लेकिन श्री मोदी के आने के बाद यहाँ से भाजपा की सरकार चली गई और इस कारण श्री मोदी का नया छत्तीसगढ़ बनाने का सपना साकार नहीं हो पाया। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक भी काम ऐसा नहीं किया है कि जनता उन्हें दुबारा चुने। यदि इनका रिपोर्ट कार्ड देखें तो निष्कर्ष जीरो बटा सन्नाटा ही होगा। न अच्छी सरकार कांग्रेस दे पाई, न विकास के काम भूपेश सरकार ने किए, फिर भी कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम ही हीरो हैं। रोजगार का जहाँ तक प्रश्न है, पीएससी में घोटाला करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम भूपेश सरकार ने किया। कांग्रेस नेताओं और बड़े अफसरों के बेटे-बेटियों रिश्तेदारों की भर्ती करके कांग्रेस सरकार ने धोखा किया। भाजपा की सरकार आने के बाद पीएससी भर्ती की गड़बड़ियों की भी जाँच कराई जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ तो कांग्रेस का एटीएम बन गया है। लोग कहते हैं, पार्टी फंडिंग का पैसा दिल्ली जाता है। घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं, लूट ही लूट मची है। शराब, गौठान, रेत, राशन, चावल, डीएमएफ समेत तमाम घोटाले की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस का एक पसंदीदा घोटाला कोयला घोटाला है। केंद्र में जब कांग्रेसनीत यूपीए की सरकार थी तब भी कोयला घोटाला हुआ था। कोयला से कांग्रेस के लोगों का ऐसा याराना है कि जब भी इनको कोयला दिखाई देता है, ये अपना मुँह भी काला कर लेते हैं और हाथ भी काला कर लेते हैं।

रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात गंभीरता से नहीं सुनते थे। पर आज जब भारत कुछ बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह बेहद तकलीफदेह है कि जो योजनाएँ प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरे देश के लिए लागू की हैं, उन बहुत सारी योजनाओं को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख में से 16 लाख घर प्रदेश की भूपेश सरकार ने बनने ही नहीं दिए। इसी तरह 17 लाख परिवार केंद्र की जल जीवन योजना से वंचित रह गए। भाजपा सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि जारी की जाएगी, दो साल में कोई घर जल जीवन योजना से वंचित नहीं रहेगा। श्री सिंह ने कहा कि आदिवासियों के प्रति प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार काफी संवेदनशील है। पहली बार आदिवासियों के कल्याण के लिए केंद्र में अलग से मंत्रालय भी अटलजी के शासनकाल बनाया और प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने आदिवासियों के कल्याण के लिए बजट प्रावधान की राशि भी बढाई है। शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस सारे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। पहली बार आदिवासी राष्ट्रपति भी भाजपा की सरकार ने बनाया है। आदिवासी समाज के वीरों का देश की आजादी में बड़ा योगदान रहा है।

रक्षा मंत्री श्री सिंह ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की वादाखिलाफी पर हमला बोलते हुए कहा कि नक्सलवाद पर भाजपा सरकार ने काफी नियंत्रण पाया था, पर कांग्रेस के राज में नक्सलवाद फिर बढ़ा है। भाजपा की सरकार बनने के बाद तीन-चार वर्षों के भीतर नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण हो रहा है। प्रलोभन देकर किसी का जबरिया धर्मांतरण क्यों किया जाना चाहिए? भाजपा की सरकार धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए प्रावधान करेगी। श्री सिंह ने कहा कि धान खरीदी को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार मिथ्या प्रलाप करके प्रदेश को गुमराह करने में लगी है। भाजपा की सरकार अब 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर किसानों का प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदेगी। भाजपा सरकार बनने के छह माह के भीतर छत्तीसगढ़ के सभी किसानों के खाते बैंकों में खुलवाए जाएंगे। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश पर कर्ज का बोझ लाद दिया है। भाजपा की सरकार इस कर्ज के बोझ से भी मुक्ति दिलाएगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement