Ghansyam Sharma / Sat, Oct 3, 2026 / Post views : 63
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम रखने और पांचवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर शनिवार को विकास नगर मैदान में ओबीसी समाज ने जन अधिकार रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। संभाग स्तरीय आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन, पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।
रैली से पहले विकास नगर मैदान में सभा आयोजित हुई। सभा में समाज की तीन सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद समाजजनों ने रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। रैली विकास नगर मैदान से निकलकर प्रमुख मार्गों से गुजरी। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम कोण्डागांव को सौंपा गया।
समाज की प्रमुख मांगों में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करना, राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी के लिए पृथक कॉलम रखना और ओबीसी समाज को पांचवीं अनुसूची में शामिल करना शामिल है।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि तीनों मांगें ओबीसी समाज के अधिकारों और प्रतिनिधित्व से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आगामी दिनों में राजधानी रायपुर में आंदोलन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि आगे के आंदोलन की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन