Ghansyam Sharma / Thu, Oct 1, 2026 / Post views : 27
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत कोण्डागांव प्रेस क्लब में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी पंकज चंद्रा, एएसपी कपिल चंद्रा, डीएसपी साइबर सेल सिद्धार्थ बघेल, एसडीओपी रूपेश कुमार और थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को यूपीआई फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी केवाईसी और बैंक कॉल, संदिग्ध लिंक व एपीके फाइल, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने साइबर अपराधों को लेकर सतर्क रहने की अपील की।
कार्यक्रम में साइबर जागरूकता पर ‘क्विक क्विज’ भी आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
एसपी ने साइबर जागरूकता का संदेश मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन