Ghansyam Sharma / Thu, Oct 1, 2026 / Post views : 34
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत फरसगांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। देशव्यापी ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता श्रमदान किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, सीएमओ मयंक कुमार बसंतवानी, पार्षद विनोद पांडे एवं नरेंद्र गौर, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपेन्द्र मसीह सहित कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के डिवाइडर की सफाई की। इस दौरान डिवाइडर में जमी घास और आसपास फैली गंदगी को हटाया गया।
अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने तथा साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ नगर बनाने में प्रशासन के साथ नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है।
अभियान में शामिल लोगों ने नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर सहयोग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन