Ghansyam Sharma / Thu, Oct 1, 2026 / Post views : 16
नारायणपुर। पत्रिका लुक
रावघाट माइंस के ब्लॉक-ए क्षेत्र में रात के समय एक तेंदुआ दिखाई देने का मामला सामने आया है। खनन क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों ने तेंदुए को वाहन के सामने बैठे देखा और उसका वीडियो व तस्वीरें कैमरे में कैद कीं। कुछ देर बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। इससे पहले अंजरेल माइंस क्षेत्र में भी मादा तेंदुआ और शावकों की मौजूदगी सामने आई थी। लगातार खनन गतिविधियों और वाहनों की आवाजाही के बीच वन्यजीवों की मौजूदगी से सुरक्षा को लेकर सतर्कता जरूरी हो गई है। वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही और कर्मचारियों की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखना चुनौती है।
फिलहाल सामने आए वीडियो के आधार पर तेंदुए की मौजूदगी की बात कही जा रही है। वन विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन