Ghansyam Sharma / Thu, Oct 1, 2026 / Post views : 53
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत गुरुवार को जिला अस्पताल परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सीआरपीएफ, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव और दिशा अकैडमी के संयुक्त आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सीआरपीएफ जवानों, पार्षदों और सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने श्रमदान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, सीआरपीएफ कमांडेंट मदन मोहन, उप कमांडेंट सहित जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जमा कचरे को हटाया गया और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
अभियान का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सार्वजनिक स्थलों की सफाई में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतिभागियों ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए आसपास का वातावरण स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन