Ghansyam Sharma / Thu, Oct 1, 2026 / Post views : 55
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्रामपुरी पुलिस और नवीन महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता पैदल रैली निकाली गई। पुलिस के अनुसार, रैली का उद्देश्य आम लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान की जानकारी देना तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चंद्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन और एसडीओपी केशकाल अरुण नेताम के पर्यवेक्षण में आयोजित रैली में थाना प्रभारी विश्रामपुरी विनोद कुमार नेताम सहित नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य भूपेन्द्र सिंह मारगीया, सहायक प्राध्यापक टेमन लाल साहू, तिलक राम लहरे और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कंचन रजक मौजूद रहे।
रैली नवीन महाविद्यालय विश्रामपुरी से शुरू हुई। प्रतिभागियों ने मंडी चौक, बस स्टैंड, बाजारपारा और जंगलपारा मोहल्ले का भ्रमण करते हुए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान नशे से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के साथ परिवार और आर्थिक स्थिति पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी गई।
रैली के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने और नशे की आदत छोड़ने का आह्वान किया गया। भ्रमण के बाद रैली का समापन वापस नवीन महाविद्यालय परिसर में हुआ। पुलिस और महाविद्यालय के संयुक्त आयोजन में विद्यार्थियों व आम नागरिकों की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन