Ghansyam Sharma / Sat, Oct 3, 2026 / Post views : 81
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को मर्दापाल में सेवा सेतु अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। वन मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया।
वन मंत्री केदार कश्यप ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और सहकारी समितियों से जोड़कर आय बढ़ाने तथा घरों में फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में राजस्व विभाग ने 9 हितग्राहियों को बी-1, खसरा व स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, शिक्षा विभाग ने 12 जाति प्रमाण पत्र और महिला एवं बाल विकास विभाग ने 8 महिलाओं की गोद भराई कराई। मत्स्य विभाग ने 3 हितग्राहियों को जाल, श्रम विभाग ने 2 को मिनीमाता जतन योजना तथा समाज कल्याण विभाग ने 4 हितग्राहियों को सहायक उपकरण दिए। स्वास्थ्य विभाग ने 7 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। उद्यानिकी एवं वन विभाग ने फलदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे बांटे।
इस दौरान अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन