Ghansyam Sharma / Mon, Dec 22, 2025 / Post views : 237
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
छत्तीसगढ़ शासन की श्री राम लला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत कोंडागांव जिले से कुल 53 श्रद्धालु (51 तीर्थ यात्री एवं 2 अनुरक्षक) 17 दिसंबर 2025 को अयोध्या धाम श्रीरामलला के दर्शन हेतु रवाना हुए थे। इनमें केशकाल ब्लॉक से 11, फरसगांव से 8, कोंडागांव से 25, माकड़ी से 4 तथा बड़े राजपुर से 3 श्रद्धालु शामिल थे।
भगवान श्रीराम के दिव्य दर्शन कर सभी तीर्थ यात्रियों ने स्वयं को धन्य और पुण्यवान अनुभव किया। श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक यात्रा के सफल आयोजन हेतु छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
यात्रा से लौटने पर विकासखंड केशकाल अंतर्गत ग्राम पंचायत बहीगांव के राम मंदिर परिसर में राम भक्तों एवं ग्रामवासियों द्वारा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बहीगांव के सरपंच पति कैलाश रावटे सहित सुरेंद्र पाठक, कमलकांत पटेल, नवरत्न पाठक, पुखराज पाठक, अमृत जैन, लोकेश दुबे, हीरालाल जैन, श्रीमती कंचन पटेल, श्रीमती भाग्यवती सिंहा, वंदना पांडे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन