Ghansyam Sharma / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 177
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मर्दापाल पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 13 मार्च 2026 को थाना मर्दापाल में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी डोलेश्वर कोर्राम (35 वर्ष), निवासी बड़ेकुरूषनार, ने उसे शादी करने और पत्नी बनाकर रखने का झांसा दिया। इस दौरान पिछले तीन वर्षों से वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 23 मार्च 2026 को सुबह आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना मर्दापाल पुलिस की टीम का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन