Ghansyam Sharma / Wed, Sep 23, 2026 / Post views : 64
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को डोंगरीपारा में ‘सेवा संकल्प अभियान-सेवा मेरा योगदान’ के तहत आयुष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कलेक्टर के सौजन्य और जिला आयुष अधिकारी के निर्देशन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने कुल 252 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें 122 महिलाएं, 104 पुरुष, 10 बालक और 16 बालिकाएं शामिल रहीं। इसके साथ ही 277 लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। होम्योपैथिक चिकित्सा के माध्यम से 64 लोगों को उपचार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
शिविर के दौरान चिकित्सकों ने लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा के महत्व के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, दैनिक जीवन में खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर जानकारी दी। लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए नियमित दिनचर्या और स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया।
शिविर के आयोजन में नोडल अधिकारी-आयुष डॉ. चंद्रभान वर्मा, डॉ. भूपेन्द्र मरापी, डॉ. राजेश नाग, डॉ. पुष्पा मरकाम, डॉ. चन्द्रप्रभा, डॉ. जननी सिदार, निषाद दामरू, रीता नेताम और प्रकाश बागड़े सहित आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन