Ghansyam Sharma / Tue, Sep 22, 2026 / Post views : 22
बस्तर। पत्रिका लुक
बस्तर विकासखंड के चपका (रामपुर) आश्रम में सीताराम मानस संगठन छत्तीसगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने पद के प्रति निष्ठा, जिम्मेदारी और संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि कार्यकारिणी अध्यक्ष लोकेश गायकवाड़, उपाध्यक्ष आरती गुप्ता एवं महामंत्री जितेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे। बस्तर जिला अध्यक्ष शकुंतला कश्यप, उपाध्यक्ष किरण सेन, कार्यकारिणी अध्यक्ष पूर्णिमा गुप्ता एवं भगवती नेताम ने भी शपथ ली।
इसी क्रम में तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष पदमनी कश्यप, जगदलपुर ब्लॉक अध्यक्ष अलका सेंगर, उपाध्यक्ष मुनिया सिंह, बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष देवराज यादव, बास्तानार ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र कोर्राम, लोहंडीगुड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पूरन यादव एवं बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष हलधर कश्यप सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद की जिम्मेदारी संभालते हुए शपथ ली।
प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य मानस के आध्यात्मिक एवं नैतिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण करना तथा समाज में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठन मानस मंडलियों को जोड़ने के साथ युवाओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़कर सेवा और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देगा।
समारोह में रामपुर आश्रम चपका के संरक्षक बाबा शंकर दास महाराज एवं श्री राजकुमार गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन