Ghansyam Sharma / Tue, Mar 4, 2025 / Post views : 164
फरसगांव। पत्रिका लुक
वनों के संरक्षण व संवर्धन के नाम पर वन विभाग जहां प्रतिवर्ष करोड़ों की राशि खर्च कर रहा, वही जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण वनों की अवैध कटाई हो रही।बताया जा रहा वन क्षेत्र में काटे गए काटे गए इन पेड़ों को ईट भट्टो में झोंका जा रहा।वनों से लड़किया परिवहन करने बाकायदा टैक्टर पिकअप आदि चार पहिया वाहनों का उपयोग हो रहा ।वन अमले और इट भट्ठा मालिकों की मिली भगत के कारण यहां सब खेल चल रहा, बड़ेडोंगर, फ़रसगांव,माकड़ी सहित जिले के अन्य जगहों पर भी आसानी से देख जा सकता है। इन दिनों बड़े डोंगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले वनों में पेड़ों की अवैध कटाई जारी है। स्थानी ग्रामीणों का दावा है काटे गए इन पेड़ों को ईट बनाने वाले लेकर जाएंगे और ईट भट्टा में झोंक देंगे। जिसके लिए बड़े पैमाने पर मिश्रित किस्म के पेड़ों की कटाई कर रहे। ईट भट्ठा
जलाने लड़कियां लाने का मामला रविवार को बड़े डोंगर से सामने आया। ग्रामीण ट्रैक्टर में लड़कियां लादकर मुख्य मार्ग से गांव की ओर लेट दिखे और ईट भट्टा में खाली किए। जिसमें ताजी लड़कियां भी शामिल थी। लकड़ीयो के संबंध में जानकारी लेने पर उन्होंने दूसरे गांव की समिति से खरीदकर लाना बताया। विभागीय अधिकारी ने स्वीकार किया की समिति के पास कूप की लड़कियां होती है कच्ची लड़कियों समिति के पास नहीं हो सकती। उनका दावा है विभाग समिति को लड़कियां दे देती है उसके बाद समिति की जवाबदारी है।उसका उपयोग कर रहे है या दूसरे को बेच रहे।समिति की लकड़ी चारपहिया वाहन से परिवहन के दौरान परिवहन के लिए अनुमति लेने का ऐसा कोई प्राविधान अभी तक नहीं है। नरेंद्र कुमार मेश्राम ,वन परिक्षेत्र अधिकारी बड़ेडोंगर, वनमड़ल केशकाल ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। हमारे संज्ञान में आने पर उसकी विधिवत जांच कराई जाएगी। जांच में सही पाया जाता है तो अपराधी के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन