Ghansyam Sharma / Sun, Nov 23, 2025 / Post views : 241
विश्रामपुरी। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
ब्लॉक मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी में शनिवार को मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. R.K. चतुर्वेदी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोंडागांव DPM डॉ. भावना, विश्रामपुरी BMO डॉ. अनुराग भारती, BPM कमल गिलहरे, BDM विनीता पात्र, चिरायु टीम के सदस्य तथा विभिन्न PHC से पहुंचे चिकित्सक – बड़े राजपुर से डॉ. इमरान अंसारी, सलना से डॉ. रितेश देवांगन, बड़बत्तर से डॉ. दुष्यंत कोर्राम, बास्केट से डॉ. दिव्या सोरी उपस्थित रहे।
इसके अलावा सभी सेक्टर सुपरवाइजर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी एवं द्वितीय ANM भी शामिल हुए। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, गैर-संचारी रोग (बीपी, शुगर, कैंसर), अंधत्व निवारण, मानसिक स्वास्थ्य, परिवार नियोजन तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही पंजीयन, चार अनिवार्य जांच, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं का फॉलो-अप तथा U-WIN में समय पर ऑनलाइन एंट्री करने पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु की सूचना 24 घंटे के भीतर ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। डॉ. चतुर्वेदी द्वारा विश्रामपुरी में यह पहला समीक्षा बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन