Ghansyam Sharma / Tue, Feb 3, 2026 / Post views : 254
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को जिले में संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित सभी इंडिकेटर्स की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीति आयोग के स्टेट हेड शिवम मिश्रा द्वारा अभियान की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर सभी इंडिकेटर्स के नोडल अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रत्येक इंडिकेटर की वर्तमान स्थिति, अब तक की उपलब्धियां, सामने आ रही चुनौतियां तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 20 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित अभियान अवधि में सभी इंडिकेटर्स को शत-प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य के साथ पूर्ण किया जाए।
साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने, नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट करने एवं समय-समय पर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि अभियान के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन