Ghansyam Sharma / Thu, Apr 16, 2026 / Post views : 161
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, केन्द्र की कार्यप्रणाली एवं सेवाओं की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना था। इस दौरान केन्द्र में रह रही महिलाओं को प्रदान की जा रही सहायता की जानकारी ली गई तथा कानूनी सहायता, चिकित्सा सेवा, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, आश्रय सुविधा और पुलिस सहयोग जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए कि आश्रय हेतु आने वाली सभी महिलाओं को शासन की ओर से उपलब्ध सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशीलता और समर्पण भाव से कार्य किया जाए। साथ ही जिन महिलाओं को कानूनी सहायता की आवश्यकता है, उनके आवेदन तैयार कर निःशुल्क विधिक सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए, ताकि उन्हें समय पर न्याय मिल सके।
इस अवसर पर प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट, अधिकार मित्र लोकेश यादव एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन