Ghansyam Sharma / Mon, Sep 1, 2025 / Post views : 176
दुःखद समाचार
केशकाल। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया की रिपोर्ट)
केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम गुलबापारा चौक के पास सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BN 2585 पर सवार होकर जा रहा था। हालांकि वह कहाँ जा रहा था और उसकी पहचान क्या है, यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है।
सूचना पर केशकाल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर केशकाल अस्पताल मर्चुरी भेजा। हादसा कैसे हुआ, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं
पुलिस ने आसपास के लोगों से अपील की है कि यदि कोई मृतक युवक को पहचानता हो तो तुरंत थाने में आकर या संपर्क कर सूचना दें, ताकि उसकी शिनाख्त कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन