Ghansyam Sharma / Sun, May 21, 2023 / Post views : 161
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्राकृतिक आपदा के चलते जिले के आम लोगों के घरों का छत उठे तो कही खेत मे बिजली गिरने से खड़ी फसल जलकर खाक हो गई हैं । आपको बतादें की कोण्डागांव जिले के ब्लाॅक कोण्डागांव के ग्राम सातगांव एवं माकड़ी ब्लाॅक के ग्राम केरावाही के कई ग्रामीणजनों के घरों में लगे एस्बेस्टस के छत 20 मई की रात में चली आंधी से उड़ जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणजनों से मिली जानकारी के अनुसार रात में अचानक चली तेज आंधी से ग्राम सातगांव और केरावाही में निवासरत ग्रामीणजनों में से कई ग्रामीणजनों जिनके घरों के छत में सीट लगे हुए थे, उड़ गए। जिससे ग्रामीणजनों को धन की काफी हानि हुई है, जिसकी पूर्ति कर पाना गरीब ग्रामीणजनों के लिए बेहद कठिन होगा। जिन ग्रामीणजनों के घरों में लगे एस्बेस्टस की सीटें उड़कर टूट गए हैं, वे सभी जन हानि से बचने की खैर मनाते हुए, हुई धन हानि के लिए काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार आंधी इतनी तेज चली कि कई घरों में लगे सीट 200
मीटर की दूरी पर जाकर गिरे हैं और पूरी तरह नश्ट हो गए। ग्राम सातगांव सड़कपारा निवासी बालनाथ पांडे, अनंतराम पांडे, बसमनराम पांडे आदि सहित कुल 17 घरों में और केरावाही के भी लगभग 13 घरों में लगे एस्बेस्टस की सीटें उड़कर टूट गए हैं। वहीं प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार त्वरित समाधान हेतु प्रशासन से सहयोग की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी और बेमौसम बरसात में वे गरीब आखिर कहां से पैसे की व्यवस्था करें ? इसी चिंता में डूबे नजर आ रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन प्राकृतिक आपदा से गंभीर रुप से पीड़ित ग्रामीणजनों की सहायता कब तक कर पाती है ?
गिरोला में मक्का फसल में लगी आग
गिरोला में गाज गिरने से मक्का फसल में लगी आग, मक्का फसल जलकर हुआ खाक ऐसे ही जिला व तहसील कोण्डागांव के ग्राम गिरोला के एक खेत में लगे ट्रांसफार्मर में 20 मई की रात में गाज गिरने से निकली चिंगारी से मक्का फसल में आग लग गयी और तोड़ने लायक हो चुके मक्के का फसल जल कर खाक हो जाने की भी सुचना ग्रामीणजनों से मिली है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार 15 किसानों के द्वारा लगभग 20 एकड़ रकबा में लगाए गए मक्के के फसल के जल जाने बात कही जा रही है, सर्वे से ही मक्के की फसल में आग लगने से हानि होने की सही जानकारी मिल सकेगी।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन