Sat, 24 Oct 2026
Breaking News
न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार |

: 42924 किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत रु.35.12 करोड़ का भुगतान

Ghansyam Sharma / Sat, May 21, 2022 / Post views : 157

Share:


कोंडागांव पत्रिका लुक।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत पहली किस्त में जिले के 42924 किसानों को 35.12 करोड़ रुपए राशि का भुगतान किए जाने के सम्बन्ध में जिला जनसंपर्क कार्यालय कोण्डागांव से प्राप्त जानकारी अनुसार 21 मई शनिवार को मुख्य मंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 26 लाख से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं गौठान समूह से जुड़ी महिलाओं को 1804 करोड़ रुपयों का उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधे अंतरण किया गया। जिसमें कोण्डागांव जिले के भी 42924 किसानों को 35.12 करोड़ राशि का भुगतान प्राप्त हुआ। जिसके लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम एवं कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच, पंच, ग्रामीण गौठान समितियों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने मुख्यमंत्री को वर्च्युअल माध्यम से सुना। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राज्य शासन द्वारा किसानों के लिए लगातार नित नई योजनाएं बनाकर उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में आज छत्तीसगढ़ के अर्थव्यवस्था किसानों के इर्द-गिर्द ही विकसित होकर मजबूत हो रही है। इसका मुख्य कारण राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तरह चल रही योजनाएं हैं जो कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल देने में कारगर भूमिका निभा रही है। इसके अतिरिक्त उन्होंने वनोपज संग्राहकों एवं भूमिहीन कृषक मजदूरों के लिए भी शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए 65 प्रकार के वनोपजों की खरीदी से आदिवासी अंचलों को आदिवासियों एवं वनवासियों को मिल रहे लाभ को रेखांकित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मक्का प्रसंस्करण प्लांट द्वारा इथेनॉल निर्माण हेतु प्लांट स्थापना का कार्य राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से लगातार प्रक्रियाधीन है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। आगामी कुछ दिनों में यह प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट हेतु अंशपूंजी के रूप ली गई राशि पूर्णतः सुरक्षित है। इसको बैंक में सुरक्षित रखा गया है। इसका निर्माण कार्यों प्रयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कृषकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति के बहकावे में ना आकर शासन पर भरोसा रखें। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि हमारे जिले में लगातार एक फसली कृषि एवं रसायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से मिट्टी के बर्तन लगातार घटती जा रही है इसके लिए आवश्यक है कि हम सभी को मिलकर व्यक्तिगत एवं ग्राम स्तर पर आगे आकर जैविक कृषि को बढ़ावा देने एवं छोटे-छोटे नालों एवं नरवों के प्रबंधन का प्रयास करना होगा ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए चिंता ना करनी पड़े। इसके साथ ही उन्होंने रासायनिक उर्वरक के स्थान पर जैविक उर्वरकों की ओर कदम बढ़ाने का संदेश दिया। कलेक्टर ने भी सभी कृषकों को शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त के तहत कोण्डागांव के 42924 कृषकों को 35.12 करोड़ अंतरित किए गए हैं। जिसमें धान फसल हेतु 33.17 करोड़, राजस्व ग्रामों में अन्य फसलों हेतु भुगतान के लिए 05.27 करोड़, वन ग्राम अथवा वन पट्टे से अन्य फसलों हेतु भुगतान के लिए 01.39 करोड़, राजस्व ग्रामों में धान के बदले अन्य फसलों हेतु 01.5 1 लाख, वन ग्राम अथवा वनपट्टों मैदान के बदले अन्य फसलों हेतु भुगतान के लिए 0.69 लाख रुपयों का अंतरण किया गया है। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी, उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, डीडी कृषि देवेंद्र रामटेके सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, ग्राम सरपंच, पंच, गोठान समितियों के प्रमुख एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement