Ghansyam Sharma / Mon, Oct 13, 2025 / Post views : 167
अभ्युदय शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र एकता का संदेश
केशकाल। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) केशकाल द्वारा आज संघ के शताब्दी वर्ष अभ्युदय शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मध्य बस्तर प्रांत के यज्ञ सिंह ज तथा मुख्य अतिथि के रूप में शिव चरण नाग, अध्यक्ष हल्बा समाज, उपस्थित रहे।
नगर में निकाले गए पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में भाग लेकर भगवा ध्वज के साथ नगर भ्रमण किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने समाज में राष्ट्रभावना, एकता और सेवा भावना का संदेश दिया।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन होने के नाते आरएसएस सदैव समाज के उत्थान, सेवा एवं संस्कृति संरक्षण के लिए समर्पित रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सभी सनातन धर्मावलंबियों को अभ्युदय शताब्दी वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन