Ghansyam Sharma / Wed, Apr 29, 2026 / Post views : 197
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष जिले की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गौरव बढ़ाया है। मीडिया प्रतिनिधि परिवार की छात्राओं ने भी शानदार सफलता हासिल की है।
केशकाल की छात्रा सालेहा पारेख ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। सालेहा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, केशकाल की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
वहीं जामकोट पारा, कोण्डागांव की छात्रा आँचल शर्मा ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में 9वां स्थान प्राप्त किया है। वे पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा हैं। उनकी सफलता पर परिवार और विद्यालय में उत्साह देखा गया।
इसके अलावा जिले के अन्य विद्यालयों की छात्राओं ने भी द्वितीय, तृतीय सहित टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर अपने-अपने स्कूल और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। यह परिणाम जिले में शिक्षा के बढ़ते स्तर और छात्राओं की मेहनत को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन