Ghansyam Sharma / Mon, Jun 5, 2023 / Post views : 160
बस्तर। पत्रिका लुक (जितेंद्र कुमार तिवारी)
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचयात बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम मे न्यू बस्तर क्लब के तत्वधान पर नगर पंचायत बस्तर उपाध्याय शालीना सेमसन एवं बस्तर एसडीएम ओम प्रकाश वर्मा, नगर पंचयात सीएमओ एम कृष्णा राव, नगर पंचायत बस्तर कार्यालय,के कर्मचारी,शिक्षा विभाग अधिकारी एवं युवोदय के द्वारा फलदार छायादार गुलाब फूल पौधारोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस के दौरान प्रातः काल से ही पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में लोग पहुंचकर पौधा रोपण किया गया। इस दौरान बस्तर एसडीएम ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि पर्यावरण प्रेमियों ने पौधे लगाकर लोगों से प्रकृति को बचाने का आह्वान किया। लोगों से सुरक्षित जीवन और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की अपील की गई। इस दौरान बच्चों, युवाओं से लेकर बड़े व बुजुर्गों ने लगाए गए पौधों की देखरेख करने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर पंचायत बस्तर उपाध्यक्ष शालीना सैमसन पार्षद अनूप तिवारी, एल्डरमैन हुसैन खान, नगर पंचायत बस्तर मुख्य नगरपालिका अधिकारी एम कृष्णा राव, बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर ,सुशील तिवारी,तथा काफी संख्या में न्यू बस्तर क्लब के सदस्य एवं शिक्षा विभाग नगर पंचायत एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी युवोदय एवं काफ़ी संख्या गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन