Ghansyam Sharma / Tue, Sep 19, 2023 / Post views : 165
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कांग्रेस सरकार की जनकाल्यानी योजनाओं को लेकर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मर्दापाल क्षेत्र के महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क में पहुंच रही हैं , सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्याम कुमारी ध्रुरु। इसी कड़ी में कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने 15 सितम्बर शुक्रवार को मर्दापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत हसलनार में भुपेश हैं तो भरोसा है जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुचने के लिए भूपेश है तो
भरोसा है कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हैं कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष शयम कुमारी ध्रुरु ने कहा की छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ की जनता खुश हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में भूपेश है तो भरोसा है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनता के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं । राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानो के चहरे में खुशी आई है। गोधन न्याय योजना से गोबर बेचकर अधिक आय काम रहे हैं। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मुख्य मंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना,
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, दाई-दीदी क्लिनिक नरवा, गरुवा, घुरुवा, बारी जैसे कई जनकाल्यानी योजना से आज छत्तीसगढ़ की आम जनता के लिए चला रही हैं, इस लिए छत्तीसगढ़ की जनता कहती हैं कि भूपेश है तो भरोसा हैं, इस दौरान देवेंद्र कोर्राम विधानसभा उपाध्यक्ष नारायणपुर, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष भानपुरी जितेंद्र जैन, तुकाराम पंडा,लोकमन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन