Ghansyam Sharma / Tue, Mar 21, 2023 / Post views : 187
कोंडागांव। पत्रिका लुक
सर्व आदिवासी समाज संगठन छत्तीसगढ़ के द्वारा चार बार के पूर्व सांसद एवं सर्व आदिवासी समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के सबसे जुझारू छत्तीसगढ़ की विभिन्न मुद्दों की बात करने वाले दिवंगत सोहन पोटाई के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गोंडवाना भवन कोंडागांव में रखा गया। जिसमें कोंडागांव जिला के तमाम पदाधिकारी ब्लॉक के तमाम पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दिया जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए एवं उनके विचारों को हम सबके बीच रखा गया । समाज हित एवं संगठन के लिए उनके मार्ग पर चलने का सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने उद्बबोधन के द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए। जिनमें से सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष बंगाराम सोढ़ी ,ब्लाक अध्यक्ष पनकू राम नेताम , मुरिया समाज अध्यक्ष धनी राम सोरी ,जीवन नाग, रामनाथ नाग बिरज नाग,प्रेमलाल मंडावी और अन्य भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन