Ghansyam Sharma / Thu, Apr 16, 2026 / Post views : 271
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए “बस्तर मुन्ने” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के सभी पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभ दिलाना और विकास के प्रमुख संकेतकों में सुधार करना है।
अभियान में बस्तर संभाग के सात जिले—दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर और कांकेर शामिल हैं। “सैचुरेशन अप्रोच” के तहत प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही 31 प्रमुख इंडिकेटर्स के आधार पर प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को नोडल बनाते हुए यह अभियान अप्रैल 2026 से चरणबद्ध रूप में संचालित किया जाएगा। पहले चरण में घर-घर संपर्क और जागरूकता, दूसरे में पंचायत स्तर पर शिविर, तीसरे व चौथे चरण में अनिराकृत प्रकरणों का निराकरण तथा अंतिम चरण में थर्ड पार्टी मूल्यांकन किया जाएगा।
अभियान का लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका एवं आधारभूत सुविधाओं में सुधार कर आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन