Ghansyam Sharma / Sat, Sep 23, 2023 / Post views : 160
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बरसात के मौसम में साफ सफाई और अपने स्वास्थ्य के प्रति हम सभी को बहुत सजग रहना चाहिए।इसी तारतम्य में जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसात के रिमझिम मौसम में बारिश थमने के बाद गांव में साफ सफाई स्वच्छता,साक्षरता एवं नशामुक्ति के लिए जागरूकता लाने के लिए विकासखंड कोंडागांव अंतर्गत संकुल केंद्र कमेला के शिक्षकों द्वारा बैगलेश-डे के अंतर्गत बच्चों के द्वारा रैली निकाल कर स्वच्छता, नशामुक्ति,साक्षरता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अध्ययनरत बच्चों द्वारा नारा लगाकर गांव के लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया। इस रैली मे प्राथमिक शाला कमेला, प्राथमिक शाला नयापारा व उच्च प्राथमिक शाला कमेला के बच्चे व समस्त शिक्षक शामिल हुए। इस कार्यक्रम मे संकुल समंवयक् गौतम राम पांडे,संकुल प्रभारी प्राचार्य होरी लाल चंद्रवंशी,मदन कोर्राम,टिकेश्वर् साहू,सुरिज राम पोयाम,तुलसी भोई, अविनाश बनर्जी,नरेश पांडे,टोनिका बैध सहित समस्त शिक्षकगण व ग्रामीण कौशिक पांडे अध्यक्ष शाला विकास समिति,मोती लाल पांडे, योगेंद्र, रितेश , सखा,बुधराम,जगत,सुरेश,टिकेश्वर, अलेख, जगतारण,दीनदयाल, फड़िंद्र,सोमेश्वर,होमिता,मिलन सभी ने सहभागिता का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन