Ghansyam Sharma / Sat, Feb 4, 2023 / Post views : 168
समय पर नही पहुँचते कर्मचारी,सफाई का रहता है अभाव, सप्ताह भर में व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगी कार्यवाही
बस्तर । पत्रिका लुक (जितेंद्र कुमार तिवारी।
नवीन शासकीय महाविद्यालय विकासखंड मुख्यालय बस्तर में शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओम प्रकाश वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान बहुत ही कम संख्या में संस्था में पदस्थ मेहमान प्रवक्ता एवं प्राध्यापक उपस्थित थे । एसडीएम ने सभी कर्मचारियों की बैठक लेकर महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई का अभाव समय पर शिक्षकों का ना पहुंचना इन बातों को गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 1 सप्ताह के अंदर अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो उच्च शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी ।शासन की मंशा अनुरूप कार्य संपादित हो इसको लेकर महाविद्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिया। इस अवसर पर मध्यान भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी पटवारी श्रीचंदेल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन