Ghansyam Sharma / Thu, Mar 6, 2025 / Post views : 172
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले के बड़ेओड़ागांव पंचायत से एक अनोखा मामला सामने आया जिसमें एक प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी के घर में जलवाहित शौचालय नहीं होने का अनुभागीय अधिकारी राजस्व से शिकायत की है। वही जीते हुए प्रत्याशी रमेश नाग ने घर में शौचालय होने का दावा किया है। संतोष कुमार जायसवाल व रमेश नाग वार्ड क्रमांक 6 से वार्ड पंच के लिए प्रत्याशी रहे। दावा आपत्ति के दौरान संतोष कुमार ने रमेश के घर में जलवाहित शौचालय नहीं होने को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर के पास 4 फरवरी को आपत्ति की थी। उसके बाद कार्यवाही नहीं होने से संतोष कुमार ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को लिखित में शिकायत कर जीते हुए प्रत्याशी के घर में जल वाहित शौचालय नहीं होने , शौचालय के नाम पर महज ढांचा खड़ा रहने का दावा करते जांच व कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन