Ghansyam Sharma / Wed, Jul 12, 2023 / Post views : 173
कांकेर। पत्रिका लुक ( आशीष परिहार)
आम आदमी पार्टी ने किया भानप्रतापपुर नगर पंचायत का घेराव। आप पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नगर पंचायत का घेराव के दौरान उग्र हो गए और पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेड्स को तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे इसी बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी हुई। झूमाझटकी के दौरान किसी प्रर्दशनकारी ने एसडीओपी के कॉलर भी पकड़ने की पर एसडीओपी प्रदर्शकारियों पर चिल्लाते हुए कहा कि मेरा कॉलर क्यों पकड़ा, जब कि पुलिस ने प्रर्दशनकारी शांत कराया गया रही थी । क्या है पूरा मामला आपको बतादें की नगर पंचायत भानप्रतापपुर द्वारा विगत दिनों पूर्व परिषद के प्रस्ताव पास होने के उपरांत जमीन को नीलाम किया जाना था।
जिस पर भाजपा जिला संगठन ने इस मामले की लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए उक्त मामले पर शांत बैठ गए। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस मुद्दे पर जाँच की माँग करते हुए धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते हुए कहा था कि जांच व नीलामी निरस्त नहीं होने पर 12 जुलाई को नगर पंचायत का घेराव किया जाएगा। उक्त पूरे मामले पर जांच ना होने व नीलामी निरस्त नहीं होने के कारण आप पार्टी ने 12 जुलाई को नगर पंचायत घेराव किया जहां पर पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जम कर झूमाझटकी हुई। भानुप्रतापपुर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए घेराबंदी की गई थी पर आप के नेताओं ने घेराबंदी तोड़कर नगर पंचायत के गेट में घुसने की कोशिश कर रहे थे , तैनात एसडीओपी प्रशांत पैकरा व अन्य पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को रोकने लगे। पुलिस और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस पूरे मामले में नगर पंचायत प्रशासन भानुप्रतापपुर ने कहां कि नियमानुसार व परिषद के प्रस्ताव पास होने के बाद ही जमीन को नीलाम किया ।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन