Ghansyam Sharma / Sat, Oct 4, 2025 / Post views : 200
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
जिले के युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जीवन दिशा अकादमी का दूसरा सत्र 5 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। अकादमी में युवाओं को थल सेना, वायु सेना, नौसेना, छत्तीसगढ़ पुलिस, बस्तर फाइटर तथा अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती की तैयारी हेतु निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस अकादमी की शुरुआत भूतपूर्व सैनिक राजेंद्र शर्मा और विमल कुमार साहू ने की थी। संस्थापक शर्मा का कहना है कि जीवन दिशा अकादमी का नाम इसलिए रखा गया ताकि युवा सही मार्ग पर चलें और अपने पैरों पर खड़े हों। उन्होंने बताया कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उनका उद्देश्य जिले के युवाओं को दिशा देना और उन्हें उनके मुकाम तक पहुँचाना है।
पिछले सत्र में लगभग 55 युवाओं ने प्रशिक्षण लिया था, जिनमें से 14 युवक नगर सेना में चयनित हुए। इस उपलब्धि से उत्साहित होकर संचालकों ने प्रशिक्षण का दायरा और बड़ा किया है। प्रशिक्षण का समय सुबह 5.30 से 8.00 बजे तक तथा शाम 4.30 से 6.30 बजे तक तय किया गया है। पहला दिन सरगी गार्डन (मर्दापाल चौक) में सम्पन्न हुआ, जबकि आगामी प्रशिक्षण पुलिस लाइन परिसर में जारी है।
संचालकों ने कहा कि युवाओं को सही शिक्षा, अनुशासन और प्रेरणा देना ही सबसे बड़ी गुरु दक्षिणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन