Mon, 19 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: कोण्डागांव में प्रभारी सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...

Ghansyam Sharma / Tue, Sep 10, 2024 / Post views : 186

Share:


जिले के समग्र विकास हेतु टीम भावना के साथ करें कार्य-प्रभारी सचिव श्री भीमसिंह

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

कोंडागांव जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा समन्वय स्थापित कर टीम भावना के साथ दायित्व निर्वहन किया जाए। उन्होंने बैठक की शुरुआत में राजस्व विभाग के कार्यों मसाहती ग्राम, राजस्व ग्राम, स्वामित्व योजना, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नक्शा बटांकन की विस्तृत समीक्षा की और मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इन सभी योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

खरीफ फसल और डिजिटल क्रॉप सर्वे

बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खरीफ फसल की गिरदावरी के बारे में बताया कि जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए कार्ययोजना बनाई गई है जो मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी। इसे किसान स्वयं अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं।

स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में हो रहे शेड निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। सभी जनपद पंचायत सीईओ ने अपनी-अपनी ब्लॉकों में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी दी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्यों पर भी चर्चा हुई। प्रभारी सचिव श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए प्रोत्साहित करें और यदि हितग्राही आवास निर्माण करने में असमर्थ हैं, तो पंचायत को इसमें सहयोग करने को कहा।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और लखपति दीदी योजना। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए "लखपति दीदी" योजना की प्रगति पर भी चर्चा की गई। श्री सिंह ने योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और इस दिशा में और प्रयास करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकें।। स्वास्थ्य योजनाएं और आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव ने आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, सिकल सेल कार्यक्रम और जिले में चल रहे एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 66,727 लोगों को आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत जिले में चल रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई। प्रभारी सचिव श्री सिंह ने इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया ताकि इस योजना से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

कुपोषण और पोषण पुनर्वास केंद्र
कुपोषण मुक्ति पर चर्चा करते हुए प्रभारी सचिव ने कुपोषित बच्चों के उपचार पर जोर दिया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्रों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया जिसमें महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना और भोजन तिहार शामिल हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिले के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों की विशेष रूप से निगरानी की जा रही है ताकि कुपोषण की समस्या को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके।

कृषि क्षेत्र और किसान कल्याण योजनाओं की समीक्षा

कृषि विभाग के तहत किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा योजना की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने इस वर्ष किसानों को मिले लाभ और लोन वितरण की जानकारी ली और किसानों को लोन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले में मिलेट्स की फसल और उसकी बिक्री पर चर्चा की गई। प्रभारी सचिव सिंह ने मिलेट्स की खरीदी का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया ताकि किसानों को उचित समर्थन मूल्य मिल सके।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा

बैठक में जिले के पारंपरिक कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यों की भी जानकारी ली गई। प्रभारी सचिव श्री सिंह ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कारीगरों को दी जा रही प्रशिक्षण योजनाओं का पूरा लाभ मिले और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

पीएम श्री योजना और शिक्षा गुणवत्ता पर समीक्षा

शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव श्री सिंह ने पीएमश्री योजना की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि जिन स्कूलों के परीक्षा परिणाम कमजोर रहे हैं, उनके प्रदर्शन में सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए उल्लास कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।

पीएम जनमन योजना और कमार जनजाति

बैठक के दौरान कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार के उत्थान के लिए चल रहे अभियान की जानकारी दी। इस अभियान के तहत इन परिवारों को सरकार के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है ताकि कमार परिवारों का भी विकास हो सके। इस दौरान कलेक्टर ने बताया की वनाधिकार प्रमाण पत्रों का वितरण छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की तुलना में कोण्डागांव में सबसे अधिक हुआ है और वनाधिकार पत्रक धारकों को विभिन योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है। प्रभारी सचिव ने जिले में चल रही सभी प्रमुख योजनाओं की समीक्षा के दौरान जोर दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी योजना, स्वास्थ्य योजनाओं और कुपोषण से निपटने वाली योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जन-जन तक पहुंचाया जाए।बैठक में वन मंडलाधिकारी केशकाल एन गुरुनाथन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत तथा नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।
सोत्र-kgnpro

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement