Ghansyam Sharma / Fri, Mar 28, 2025 / Post views : 174
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में फिर एक बार नक्सलियों की नापाक मंसूबों विफल हो गई । सुरक्षाबलों द्वारा चेरपाल-पालनार मार्ग से लगभग 45 किलोग्राम का आइईडी बरामद कर सुरक्षित नष्ट किया गया। आपको बतादेंकि बीजापुर केंद्रीय रिजर्व पुलिस 222 वाहिनी की टीम पालनार कैंप से नक्सल सर्च अभियान में निकली हुई थी सर्च अभियान से वापसी के दौरान सुबह आठ से लगभग चेरपाल-पालनार मार्ग में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी को बरामद कर डिटेक्ट किया गया। नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में आईईडी बम लगाया था। सुरक्षाबलों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षाबलों की टीम के द्वारा मौके पर आइईडी को सुरक्षित तरीके से निकालकर नष्ट किया ।
देखें वीडियो----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन