Ghansyam Sharma / Tue, Jan 13, 2026 / Post views : 298
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसोरा में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान और खून के धब्बे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। वहीं शव की स्थिति भी संदिग्ध बताई जा रही है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार घटनास्थल मसोरा टोल प्लाजा, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से लगभग डेढ़ किलोमीटर अंदर स्थित है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
अज्ञात व्यक्ति की रहस्यमयी मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन