Ghansyam Sharma / Tue, Oct 14, 2025 / Post views : 186
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला मुख्यालय कोंडागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर स्थित बंधा तालाब में आज मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है सुबह जब तालाब में जलकुंभी निकाल रहे सफाई कर्मियों ने मानव शव को दिखा और तत्काल इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक की पहचान कमल सिंह ठाकुर पिता पिल्लू सिंह ठाकुर उम्र 54 वर्ष निवासी तहसील पारा के रूप में की है। सूत्रों के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था, कयास लगाया जा रहा है व्यक्ति तालाब के किनारे चलते हुए अचानक फिसल कर नीचे तालाब में गिर गया और इस घटना में उसकी मौत हो गई। हालांकि कोंडागांव पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। वहीं परिजनों की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम हेतु चीरघर भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन