Ghansyam Sharma / Thu, May 1, 2025 / Post views : 202
रायपुर। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ के 2600 से अधिक बीएड अर्हताधारी बर्खास्त सहायक शिक्षकों के जीवन में फिर से आशा की किरण लौटी है। राज्य सरकार ने इन शिक्षकों को सहायक शिक्षक (विज्ञान - प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।
आज मुख्यमंत्री निवास में बर्खास्त शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात कर इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री साय ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, बच्चों और देश का भविष्य गढ़ना शिक्षकों का सबसे बड़ा दायित्व है। सरकार ने शुरू से ही आपके भविष्य को लेकर प्रतिबद्धता दिखाई है और आज हमने उस संकल्प को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल शिक्षकों के उज्जवल और सुरक्षित भविष्य की शुरुआत है, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को भी और अधिक सुदृढ़ करेगा।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी इस अवसर पर कहा कि सरकार ने युवाओं की चिंता को गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना वादा निभाकर शासन की संवेदनशीलता और सुशासन का परिचय दिया है।
इस निर्णय से लाभान्वित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह कदम उनके लिए एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यह सरकार वास्तव में जनभावनाओं को समझती है और युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देती है।
सोत्र dprcg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन