Mon, 24 Aug 2026
Breaking News
प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल |

: कोण्डागांव जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ पर फिर गंभीर आरोप, दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नाम पर पैसे मांगने का वीडियो वायरल

Ghansyam Sharma / Wed, Feb 25, 2026 / Post views : 211

Share:

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

कोण्डागांव जिला अस्पताल में पदस्थ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धांत कुमार का नाम एक बार फिर विवादों में आ गया है। पूर्व में ऑपरेशन के नाम पर मरीजों के परिजनों से अवैध रूप से पैसे लेने के आरोपों का मामला अभी थमा ही नहीं था कि अब दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध लेन–देन से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने आए परिजनों और डॉक्टर के बीच हुई बातचीत सामने आई है। वीडियो में डॉक्टर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि संबंधित व्यक्ति की दिव्यांगता पहले 20 से 22 प्रतिशत थी, लेकिन सिविल सर्जन से बात कर इसे 40 प्रतिशत कर दिया गया, ताकि उसे दिव्यांगता से संबंधित शासकीय लाभ मिल सके। बातचीत में डॉक्टर यह भी कहते हैं कि 40 प्रतिशत होने से उसे विकलांगता मिल जाएगी।
वीडियो में आगे डॉक्टर यह कहते नजर आते हैं कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि परिजन किस व्यक्ति को लेकर आए थे, लेकिन उन्हें पहले ही इस बारे में बता दिया गया था। इसी दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा “5 हजार रुपए” की बात कही जाती है, जिस पर डॉक्टर यह कहते हुए असहमति जताते हैं कि 5 हजार में कैसे होगा, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाना बहुत बड़ा क्राइम है।
बातचीत के दौरान डॉक्टर यह भी कहते सुनाई देते हैं कि “पहचान के आधार पर बना दिया, इसमें रिस्क है, लेकिन इससे उसकी जिंदगी बन जाएगी। वहीं, जब परिजन पैसे बाद में देने की बात कहते हैं, तो डॉक्टर यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि “बाद में थोड़ी न होता है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और जिला अस्पताल की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा

जिला अस्पताल प्रबंधन पीएल मांडावी ने इस पूरे मामले पर कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड की पांच सदस्यीय टीम द्वारा बनाया जाता है और पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम हस्ताक्षर उनके द्वारा किए जाते हैं।
प्रबंधन ने यह भी कहा कि वीडियो में उनका नाम लिया जाना सरासर गलत है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो

https://youtu.be/yanYrVCR9zQ?si=xcHc_h38UC2yrrLk

वायरल इस वीडियो की पुष्टि पत्रिका लुक नहीं करता हैं

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement