Ghansyam Sharma / Sun, Sep 28, 2025 / Post views : 181
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( सरला यादव)
सेवा पखवाड़ा के तहत नशामुक्त भारत अभियान को बढ़ावा देने समाज कल्याण विभाग ने रविवार प्रातः मैराथन दौड़ का आयोजन किया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन, वृद्धजन और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई, महिला एवं पुरुष वर्ग अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किए गए।
दौड़ में महिला वर्ग (18+) में सीमा शोरी राधना, दिव्यांग ट्रायसाइकिल वर्ग में सीमा नेताम एवं राजेश्वर सोनी, वृद्धजन वर्ग में गुंगली और सहदेव विजेता रहे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹10,000, ₹5,000 और ₹2,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं ट्रॉफियां दी गईं।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सुधा कुमार, समाज कल्याण उप संचालक ललिता लकड़ा सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और नशामुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन