Ghansyam Sharma / Thu, Oct 9, 2025 / Post views : 165
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला कांग्रेस कमेटी ने आज प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चुनाव आयोग की कथित वोट चोरी का खुलासा करने के बाद “वोट चोर गद्दी छोड़” नाम से देशव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है।
इस अभियान की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में की गई है। पहले चरण में पूरे देशभर में मशाल रैली और विरोध प्रदर्शन किए गए थे, वहीं अब दूसरे चरण में “वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान” चलाया जा रहा है।
जिला कांग्रेस महामंत्री संगठन रितेश पटेल ने बताया कि 9 अक्टूबर14 अक्टूबर तक इस अभियान के तहत कार्यकर्ता और पदाधिकारी बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता से हस्ताक्षर कराते हुए वोट चोरी के मुद्दे पर जनजागरण करेंगे।
उन्होंने कहा कि कोंडागांव जिले में एक लाख फॉर्म भरने का लक्ष्य रखा गया है और कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह संदेश पहुंचा रहे हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान, प्रभारी महामंत्री रितेश पटेल, शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष भारत देवांगन और बुधराम मरकाम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन