Ghansyam Sharma / Thu, Aug 31, 2023 / Post views : 163
राखीयो से लदा हांथ मोहन मरकाम ने बहनों को कहा धन्यवाद
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने कोण्डागांव ब्लॉक स्तरीय रक्षाबंधन मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमे कोंडागांव ब्लॉक के 72 पंचायतों के स्व सहायता समूह की लगभग 5 हजार से अधिक स्व सहायता समूह की बहनों ने उपस्थिति दी और इस आयोजन के लिए मोहन मरकाम का धन्यवाद ज्ञापित किया कहा ग्रामीण महिलाओ के लिए ऐसा आयोजन बिरला होता है आपने हमें अपनी बहन बनाने योग्य समझा इस हेतु बहुत बहुत धन्यवाद।
मोहन मरकाम ने कहा मेरे एक बुलावे पर आप सभी बहनों ने मेरा आमंत्रण स्वीकार कर आये बहुत ही अच्छा लगा। आपके आशीर्वाद से दो दफे कोण्डागांव विधायक बनने का अवसर मिला जिसमे मैंने सम्पूर्ण समय क्षेत्र विकास मे लगाने का प्रयास किया कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव हो या शहर विकास कार्यों से अछूता न रहे ऐसी योजना बनाकर काम करने का प्रयास किया हैं। कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल उमा दिवान तबस्सुम बानो शीलू पटेल रेणुका पटेल मिनेशवरी कौशिक सीमा नेताम अशो पोयाम सरिता दिवान पूरन्ति पोयाम भावना पारासर अनीता देवांगन के साथ भारी संख्या मे क्षेत्र से महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन