Ghansyam Sharma / Sat, Jan 27, 2024 / Post views : 160
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर व रूम टू रीड के सहयोग से शाला समुदाय सदस्यों और अंगना म शिक्षा के लिए तीन दिवसीय विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षकों के क्षमता संवर्धन हेतु राज्य स्तरीय आवासीय कार्यशाला का आयोजन रायपुर में सम्पन्न हुआ। जिला शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला में कोंडागांव जिले का प्रितिनिधित्व प्रेमलता ठाकुर सहायक शिक्षिका शासकीय प्राथमिक शाला चिचपोलंग,संकुल केंद्र-संबलपुर,विकासखंड-कोंडागांव को कार्यशाला में उपस्थित होने का शुभअवसर प्राप्त हुआ। कार्यशाला में बाल पुस्तकालय एवं बुनियादी साक्षरता और बालिका शिक्षा का विशेष उल्लेख कर एफ एल एन के लक्ष्य पूर्ति के लिए क्या करना है, जिससे हम 2026-27 तक एफ एल एन के लक्ष्य को प्राप्त कर पाए एवं निपुण भारत मिशन,एनसीएफ एवं एनसीएफ एसई के उद्देश्यों की चर्चा की गई। ग्रामीण स्तर के पालको की समस्या को देखते हुए उनके समाधान पर कार्ययोजना तैयार की गई। बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार की रहस्य से अवगत कराया गया। इस कार्यशाला में सहभागिता कर पाने के प्रति मधुलिका तिवारी जिला शिक्षा अधिकारी,जिला मिशन समन्वयक महेंद्र पांडे,समस्त एपीसी,मनोज दुबे विकासखंड शिक्षा अधिकारी,रामलाल नेताम विकासखंड स्त्रोत समन्वयक,संकुल प्राचार्य व संकुल केंद्र संबलपुर के प्रति शिक्षिका प्रेमलता ठाकुर ने आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन