Ghansyam Sharma / Wed, Oct 8, 2025 / Post views : 186
बस्तर। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत आज हायर सेकेंडरी स्कूल एवं मिडिल स्कूल चपका में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती जयंती कश्यप, सहायक परियोजना समन्वयक श्री राकेश कुमार खापर्डे तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने शालाओं की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर अधिकारियों के टीम ने सामान्य ज्ञान गणित विज्ञान एवं पठन कौशल से संबंधित प्रश्न पूछे और अध्ययन के प्रति प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी अधिकारीगण बच्चों के साथ न्योता भोज में सम्मिलित हुए और आत्मीय वातावरण में भोजन किया।
संकुल खड़का–कुंडगुड़ा में सामाजिक अंकेक्षण संपन्न
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 के तहत संकुल खड़का–कुंडगुड़ा क्षेत्र की शालाओं में सामाजिक अंकेक्षण संपन्न हुआ। नोडल अधिकारियों की टीम ने विभिन्न शालाओं में पहुंचकर बच्चों से सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान एवं पठन कौशल से संबंधित प्रश्न पूछे।
संकुल खड़का के अंतर्गत प्राथमिक शालाएँ मधोता माटापारा, रोतमापारा, टिकापारा, गागरापारा, मुंडकटियापारा, माध्यमिक शाला मुंडकटियापारा और हाई स्कूल मधोता शामिल रहीं। वहीं संकुल कुंडगुड़ा के अंतर्गत प्राथमिक शाला खैरगुड़ा, खड़का, कुंडगुड़ा, कन्या आश्रम मधोता, भालूगुड़ा तथा माध्यमिक शाला मधोता और भालूगुड़ा में अंकेक्षण किया गया।
नोडल अधिकारियों में प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के लिए रेखा मरकाम, भालुगुड़ा के लिए रामनिवास देहारी, मंगलुराम मा.शा मधोता के लिए लोकेश्वर यदू, प्राशा खड़का के लिए इंदूमती, प्राशा माटापारा के लिए मीना भद्रे और माशा मुंडकटिया के लिए राजु बघेल नोडल अधिकारी बनाए गए थे।
अंकेक्षण कार्य सरपंच उपसरपंच व जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कई शालाओं में मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत न्यौता भोजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अधिकारियों ने बच्चों के शैक्षणिक स्तर का किया आकलन
अधिकारियों द्वारा बच्चों के शैक्षणिक स्तर का आकलन किया गया, जो संतोषजनक पाया गया। नोडल अधिकारियों ने बच्चों की उत्तर देने की क्षमता की सराहना की, वहीं कुछ शालाओं में शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की सीखने की गति में सुधार लाने हेतु सुझाव दिए गए।
संकुल प्राचार्य श्यामलाल नेताम एवं संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर द्वारा सभी शालाओं का सतत अवलोकन कर विस्तृत जानकारी एकत्र की गई और इसे कार्यालय को प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्यामलाल नेताम संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता 02 सरपंच ईस्पर मंडावी, उप सरपंच सामबती ठाकुर, जनपद सदस्य समली कश्यप, राजपाल सिंह ठाकुर, ग्राम पटेल उर्धश्वर ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, सोनसाय ठाकुर, बलदेव ठाकुर, केशव ठाकुर, उपेन्द्र केदार, देवा कश्यप, चैतन ठाकुर, बिटलु बघेल, भूमिता ठाकुर, यशोदा ठाकुर, निकिता ठाकुर, बालमती ठाकुर, प्रधान अध्यापक छन्नू राम मंडावी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन